पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने रैली से किया मतदान के प्रति जागरूक

छात्राओं ने रैली से किया मतदान के प्रति जागरूक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना - एसडी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शहर मतदाता अधिकार जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें महाविद्यालय की एनएसएस की सभी छात्राएं मौजूद रहीं। रैली की अगुवाई डॉ. अंजना लोहान व मैडम रेखा कोहली ने की। प्राचार्या पूनम शर्मा ने छात्राओं को स्वतंत्र मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर संस्था के प्रधान लाला गौरी शंकर, उप प्रधान राजकुमार, सचिव जियालाल व कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सिंगला भी मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी मतदाता दिवस मनाया गया। एसडीएम भाल सिंह बिश्नोई मुख्य अतिथि रहे।
मतदान का अधिकार है संविधान की बुनियाद : प्रणीता : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिला सशक्तीकरण थीम के साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल प्रणीता मधोक ने कहा कि भारतीय संविधान की बुनियाद मतदान का अधिकार है।
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य संचय चौधरी ने मतदाताओं व छात्रों को वोट अवश्य डालने के लिए प्रेरित किया। एसडी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भी मतदाता दिवस मनाया गया। प्राचार्या अनीता मलिक ने विद्यालय के सभी बच्चों को मतदाता शपथ दिलाई।