पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज प्रताडऩा का आरोपी पति पकड़ा

दहेज प्रताडऩा का आरोपी पति पकड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - शहर थाना पुलिस ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। रेलवे क्वार्टर निवासी सीनू देवी ने महिला सेल को शिकायत दी थी कि उसकी शादी 29 नवंबर 2010 को हनुमान गली निवासी चंद्रकांत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग उससे ज्यादा दहेज के लिए तंग करने लगे थे। डिमांड पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला सेल की सिफारिश पर शहर थाना पुलिस ने 14 जनवरी को पति चंद्रकांत, ससुर दिनेश, पानीपत निवासी कल्याणी उर्फ पिंकी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रुक्मणि, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दुर्गा के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी पति चंद्रकांत को गिरफ्तार कर लिया।