हादसे में महिला की मौत
जींद - जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर खटकड़ गांव के समीप एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मोरपत्ती नरवाना निवासी रणधीर सिंह उनकी पत्नी 22 वर्षीय विक्की शुक्रवार रात को बाइक पर सवार होकर जींद से घर लौट रहे थे। गांव खटकड़ के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें विक्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रणधीर घायल हो गया।