पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब बिना फीस दिए ले सकेंगे कानूनी सलाह

अब बिना फीस दिए ले सकेंगे कानूनी सलाह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद
प्राथमिक स्वास्थ्य क्लीनिकों की तर्ज पर जिले में कानूनी सेवा क्लीनिक का दौर शुरू हो गया है। सेशन जज संत प्रकाश ने शुक्रवार देर शाम गांव मुआना में और एडिशनल सेशन जज संदीप गर्ग ने नरवाना उपमंडल के कालवन गांव में इस क्लीनिक का शुभारंभ किया।
जिले में लीगल एड क्लीनिकों की संख्या बढ़कर अब 42 हो गई है। यहां से कोई भी व्यक्ति बिना फीस दिए कानूनी जानकारी ले सकेगा। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमरेंद्र शर्मा व सफीदों के एसडीएम प्रेमचंद भी मौजूद रहे।
इस मौके पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरलीन ए शर्मा ने कहा कि सभी को न्याय मिले, लोग अपने अधिकारों को समझें। सफीदों उपमंडल कानूनी सेवाएं समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन विवेक गोयल ने सभी से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।



दो दिन मिलेंगे वकील

राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से पूरे देश में ग्राम विधिक सेवा क्लीनिक योजना शुरू की गई है। मुआना गांव के सरकारी स्कूल में स्थापित किए गए इस क्लीनिक के शुभारंभ अवसर पर सेशन जज संत प्रकाश ने कहा कि लीगल एड क्लीनिकों में सप्ताह में दो दिन वकील उपस्थित रहेंगे, जिनसे कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी ले सकता है। केंद्र व राज्य सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ नहीं मिलने की सूरत में आम आदमी इन क्लीनिको में आकर अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में जान सकेगा।