पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश के प्रजातंत्र को मतदान से बनाएं मजबूत : श्योराण

देश के प्रजातंत्र को मतदान से बनाएं मजबूत : श्योराण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद
जिलेभर में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश श्योराण ने छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें एक नागरिक के दायित्व के बारे में बताया।
डीसीआर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मुरथल में भौतिकी विभाग में प्रो. डॉ. सतीश खासा ने नैनो टेक्नोलॉजी में रिसर्च की संभावना एवं इसकी उपयोगिता पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। इस अवसर पर वीना बहल, डॉ. पूनम आदि मौजूद रहे।
18 वर्ष की उम्र होने पर बनवाएं मत : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निडानी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे एडीसी जयबीर सिंह आर्य ने छात्र-छात्राओं को मत बनवाने व चुनावों में मतदान कर देश के लिए अच्छी सरकार चुनने का आह्वान किया।
पोस्टर व भाषण से किया जागरूक : शामलो खुर्द गांव के हिंदू विद्या मंदिर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बच्चों ने पोस्टर, लेख व भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से वोट के अधिकार के बारे में बताया।
मतदान करना हर भारतीय का अधिकार : खर्ब
जुलाना - कस्बे के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें बतौर मुख्य अतिथि कस्बे के तहसीलदार दलीप सिंह खर्ब मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य राकेश कपूर ने की। इस मौके पर दलीप सिंह खर्ब ने कहा कि मतदान करना हर भारतीय नागरिक का अधिकार एवं कर्तव्य है। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए।
बेटियों के बालिग होने पर भी उनके मत बनवाना जरूरी : दनौदा
उचाना - बडऩपुर गांव में मतदाता दिवस पर प्रजातंत्र में मतदाता का महत्व विषय पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सरपंच जोगिंद्र श्योकंद ने की। मुख्य वक्ता के रूप में युवा जागृति मंच के अध्यक्ष राममेहर दनौदा ने हिस्सा लिया। युवाओं को बालिग होने पर मत बनवाने, मत बनवाने के साथ शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।