- Hindi News
- बीपीएल बच्चों के दाखिले की ऑनलाइन सूचना न देने पर ५८ स्कूलों को नोटिस
बीपीएल बच्चों के दाखिले की ऑनलाइन सूचना न देने पर ५८ स्कूलों को नोटिस
भास्कर न्यूज - जींद
नियम 134-ए को लेकर निजी स्कूल गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। स्कूलों को नियम के तहत बीपीएल बच्चों को दिए गए दाखिलों की जानकारी ऑनलाइन देनी है। स्कूलों को इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से यूजर नेम और पासवर्ड लेना है। सूचना के बावजूद यूजरनेम और पासवर्ड न लेने पर जिले के 58 स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी ((डीईओ)) ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
दी है चेतावनी
डीईओ दिलबाग सिंह मलिक द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में लिखा है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा नियमावली 2003 के नियम 134-ए के तहत दाखिला दिए विद्यार्थियों के बारे में सूचना ऑनलाइन होनी है, लेकिन अभी तक निजी स्कूलों ने यह नहीं कराया है, जोकि गंभीर मामला है। अब जिन स्कूलों ने यूजरनेम और पासवर्ड नहीं लिए और रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं किया है। अब उनको चेतावनी दी गई है कि अगर 30 जनवरी 2014 तक अपने स्कूल का रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं किया तो उनके खिलाफ मान्यता रद्द करने के बारे में विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ऑनलाइन रिकॉर्ड जमा करवाने के लिए यूजरनेम व पासवर्ड 27 जनवरी तक प्राप्त करने हैं। कई निजी स्कूल इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में अब उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 30 जनवरी तक रिकॉर्ड ऑनलाइन करके अधोहस्ताक्षरित कर इस बारे में विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही करने वाले स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी।
- दिलबाग मलिक, डीईओ, जींद
कल तक लेने हैं पासवर्ड
ञ्च सर छोटूराम मिडिल स्कूल, अलेवा
ञ्च सीडीएल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नरवाना
ञ्चसीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पेंगा
ञ्च चंद्रशेखर आजाद मिडिल स्कूल, नरवाना
ञ्चजेएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पेंगा
ञ्चडीएवी स्कूल, नरवाना
ञ्च जयभारत हाई स्कूल, आसन
ञ्च दीनानाथ मेमोरियल स्कूल, नरवाना
ञ्च ज्ञान सरोवर स्कूल, बरसोला
ञ्च महर्षि दयानंद स्कूल, नरवाना
ञ्च आरोन स्कूल, जींद
ञ्च महावीर जैन हाई स्कूल, नरवाना
ञ्च सिटीजन विद्या मंदिर स्कूल, जींद
ञ्च एसडी पब्लिक स्कूल, नरवाना
ञ्च डीएवी स्कूल, जींद
ञ्च श्री विश्वकर्मा मिडिल स्कूल, नरवाना
ञ्च फ्रांसिस एक्सवीर स्कूल, जींद
ञ्चअमेर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमरावली खेड़ा
ञ्चगोपाल विद्या मंदिर स्कूल, जींद
ञ्च आर्य हाई स्कूल भंभेवा
ञ्च गुरु तेगबहादुर स्कूल, जींद
ञ्च श्री सरस्वती मिडिल स्कूल, बुढ़ाखेड़ा
ञ्च हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद
ञ्च नव सरस्वती मिडिल स्कूल, ढाठरथ
ञ्चहरिभूमि स्कूल, जींद
ञ्चगीता विद्या मंदिर स्कूल, जामनी
ञ्च एसके स्कूल, जींद
ञ्च जयबीर मेमोरियल स्कूल, जुलाना
ञ्च आदर्श मिडिल स्कूल, कालवा
ञ्च सदाशिव विद्या मंदिर मिडिल स्कूल, जींद
ञ्चविकास प्राइमरी स्कूल, कालवा
ञ्च संतोष मेमोरियल बाल भारती स्कूल, जींद
ञ्च प्रगति प्राइमरी स्कूल, कालवा
ञ्च सुपर ईरा स्कूल, जींद
ञ्च महर्षि दयानंद मिडिल स्कूल, मोरखी
ञ्च स्वामी शालिग्राम मिडिल स्कूल, जींद
ञ्च महर्षि दयानंद हाई स्कूल, पिल्लूखेड़ा मंडी
ञ्च विश्वभारती विद्या मंदिर स्कूल, जींद
ञ्च नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बागडूकलां
ञ्च एसपीएम स्कूल, जुलानी
ञ्च न्यू महर्षि स्कूल, बुटानी
ञ्च दिल्ली पब्लिक स्कूल, लोहचब
ञ्च सरस्वती विद्या मंदिर, सफीदों
ञ्च न्यू सूरज हाई स्कूल, निडाना
ञ्चसर छोटूराम पब्लिक स्कूल, अलीपुरा
ञ्च आरडी पब्लिक स्कूल, रधाना
ञ्चन्यू अमन प्राइमरी स्कूल
ञ्च हिंदू मिडिल स्कूल, पोंकरीखेड़ी
ञ्च बाबा मानसानाथ मिडिल स्कूल, छातर
ञ्च शारदा मेमोरियल स्कूल, घसो
ञ्च नव अनुराग मिडिल स्कूल, करसोला
ञ्च नव आदर्श मिडिल स्कूल, काकड़ौद
ञ्च जागृति हाई स्कूल, लजवाना खुर्द
ञ्च अशोका मिडिल स्कूल, खटकड़
ञ्च डीएसएम हाई स्कूल, धमतान साहिब
ञ्च परपट पब्लिक स्कूल, सफाखेड़ी
ञ्च लींबग स्कूल, खानपुर
ञ्चजीवीएम हाई स्कूल, उचानामंडी
30 जनवरी तक रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
इन स्कूलों को जारी हुए नोटिस