गीतों से देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया
भास्कर न्यूज - जींद
जिले भर के कई स्कूलों में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मोतीलाल स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन का आयोजन बच्चों के लिए नवनिर्मित कक्षा ट्यूलिप किंडर वल्र्ड में किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य संतोष आनंद ने किया तथा निर्णायक मंडल की भूमिका उप प्राचार्य वीपी शर्मा ने निभाई। इसमें दिव्यांश प्रथम, भास्कर द्वितीय, पूजा तृतीय रही।
बच्चों को दिया शिक्षाप्रद संदेश : सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वार्ड-18 के पार्षद विजेंद्र रेढू ने शिरकत की। चेयरमैन जितेंद्र चहल ने बच्चों को शिक्षाप्रद संदेश दिया। अध्यापिका नेहा सिंगला ने देशभक्ति के विषय पर भाषण दिया। मौक पर प्रधानाचार्य सुशील रांगी व विजेंद्र रेढू मौजूद रहे।
इंडस स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम : इंडस पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। तायल अकेडमी के प्रमुख संजीव तायल ने बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति की प्रशंसा की। इस अवसर पर निदेशक सुभाष श्योराण, उप निदेशिका रचना श्योराण, प्राचार्या अरुणा शर्मा, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार आदि ने बच्चों को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया।
बच्चों को बताया गणतंत्र दिवस का महत्व : मैटिस डिग्री कॉलेज में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में वंदेमातरम, देश मेरा रंगीला गीतों पर विद्यार्थी झूमे। मौके पर कॉलेज प्रशासिका प्रियंका देशवाल, रमनकंता शर्मा, गीता राठी मौजूद रहे।
अर्जुन सदन ने समय का महत्व बताकर पाया पहला स्थान
जींद - गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता की वेदी कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। भीम सदन ने स्वतंत्रता की वेदी पर तात्या की बलि, करण सदन ने जीवन के महत्व, अर्जुन सदन ने समय की कीमत तथा एकलव्य सदन ने अच्छे कर्मों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसमें अर्जुन ने प्रथम, एकलव्य ने द्वितीय तथा करण सदन ने तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्या संगीता शर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।