पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो 28 जनवरी को करेगी प्रदर्शन

इनेलो 28 जनवरी को करेगी प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - सीएलयू घूसकांड की सीडी पर लोकायुक्त की मोहर लगने के बाद कांग्रेस सरकार द्वारा अभी मुख्य संसदीय सचिव ((सीपीएस)) रामकिशन फौजी पर मामला दर्ज न करने के विरोध में इनेलो ने 28 जनवरी को जिला स्तरीय प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। 28 जनवरी को होने वाले इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला जींद प्रभारी सुरेंद्र दहिया एवं जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह बरवाला करेंगे। इस दिन प्रदेशभर में इनेलो के कार्यकर्ता जिलास्तर प्रदर्शन कर भ्रष्टाचारी सीपीएस पर मामला दर्ज करने की मांग बुलंद करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर शनिवार को पार्टी कार्यालय में जिलास्तरीय एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह बरवाला और शहरी जिला प्रधान भगवानदास ने की।