- Hindi News
- १०वीं की छात्राएं ले रहीं ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग
१०वीं की छात्राएं ले रहीं ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग
जींद - सृष्टि फाउंडेशन की ओर से बराह खुर्द गांव में शिविर का आयोजन कर 10वीं कक्षा में पढऩे वाली 40 छात्राओं को ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसका उद्देश्य छात्राओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना है। शनिवार को दस दिवसीय शिविर की परियोजना अधिकारी सुनीता मलिक ने बताया कि ग्रामीण आंचल की छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए संस्था की ओर से ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग दी जा रही है। संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि शिविर का मकसद बालिकाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। संस्था के डॉ. विवेक सिंगला, अनिल सिंगला, आशीष भारद्वाज, बलविंद्र सिंह आदि ने शिविर की गतिविधियों का जायजा लिया।