- Hindi News
- न्यू कृष्णा कॉलोनी में बेटी के जन्म पर कल लगाएंगे रक्तदान शिविर
न्यू कृष्णा कॉलोनी में बेटी के जन्म पर कल लगाएंगे रक्तदान शिविर
जींद - शहर की गोहाना रोड बाइपास स्थित न्यू कृष्णा कॉलोनी में बेटी पैदा होने पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। कॉलोनी में रहने वाले ईश्वर ढांडा को दूसरी बेटी पैदा हुई है। शनिवार को ईश्वर ने बताया कि दूसरी बेटी होने पर परिवार में खुशी छाई है। इस पर सोमवार 27 जनवरी को कॉलोनी में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में अनेक युवा और परिवार के सदस्य रक्तदान कर बेटियों की सुरक्षा और सम्मान करने का आह्वान करेंगे।