पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी पैदा होने पर लगाया रक्तदान शिविर

बेटी पैदा होने पर लगाया रक्तदान शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद
जागरूक लोग अब घर में बेटी पैदा होने पर खुशियां मना रहे हैं। परिवार में दूसरी बेटी पैदा होने पर गोहाना रोड बाईपास स्थित न्यू कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले ईश्वर ढांडा ने रक्तदान शिविर लगाया। इसमें कॉलोनी और अन्य स्थानों से आए सगे संबंधियों ने 41 यूनिट रक्तदान कर बेटी की लंबी उम्र की कामना की।
शिविर का शुभारंभ कांग्रेस नेता सोमवीर पहलवान ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। उन्होंने कहा कि अब समय बदल रहा है और लोग बेटों की तरह बेटियों को भी पूरा मान-सम्मान दे रहे हैं। बेटी के जन्म पर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य करना सराहनीय और जागरूकता का कदम है। बेटियां आज बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। रामचंद्र ढांडा ने बताया कि उनके छोटे बेटे ईश्वर ढांडा को पहले एक बेटी थी। अब दूसरी संतान भी बेटी हुई है। परिवार में बेटी पैदा होने पर खुशी का माहौल है। 16 जनवरी को पैदा हुई बेटी की छठी के गीत भी गाए गए और मिठाई बांटी गई।