पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदा इक्ट्ठा कर दिए ट्रांसफार्मर लगवाने को रुपए

चंदा इक्ट्ठा कर दिए ट्रांसफार्मर लगवाने को रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - उचाना
गांव तारखा के भरत सिंह ने दक्षिण बिजली वितरण निगम के एसडीओ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि गांव में एडिशनल ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर एसडीओ को दस हजार रुपए की राशि दी है। एसडीओ गांव की पंचायत की जमीन पर लगने वाले बिजली के ट्रांसफार्मर को तालाब के पास लगाना चाहते हैं। इसको लेकर गांव के लोगों में रोष है।
एसडीओ द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति के साथ मिलीभगत करके ट्रांसफार्मर लगने की जगह को बदला जा रहा है। ट्रांसफार्मर लगाने के लिए तालाब के पास खंभे तक लगा दिए गए हैं। यहां अगर ट्रांसफार्मर लगाया जाता है तो यहां पानी पीने आने वाले पशुओं के लिए हादसे का कारण बन सकता है। भरत सिंह ने कहा कि गांव में बिजली की समस्या को लेकर एसडीओ से मिला गया तो यहां ट्रांसफार्मर लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया। एसडीओ ने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की। गांव के लोगों ने प्रत्येक घर से 200 रुपए एकत्र करके राशि भी एसडीओ को दे दी। एसडीओ ने ट्रांसफार्मर तो लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन गांव के एक व्यक्ति से मिलीभगत करके पंचायत की जमीन की बजाए तालाब के पास ट्रांसफार्मर लगाने के लिए खंभे तक लगा दिए गए हैं। इसकी शिकायत बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, बिजली निगम के एमडी हिसार को शपथ पत्र देकर की गई है।



शिकायत के आधार पर कार्रवाई : महेंद्र

मामले की शिकायत पुलिस को मिली है। जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

- महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी उचाना।