पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो का शहर में रोष प्रदर्शन कल

इनेलो का शहर में रोष प्रदर्शन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - सीएलयू घूसकांड की सीडी पर लोकायुक्त की मोहर लगने के बाद अभी मुख्य संसदीय सचिव ((सीपीएस)) रामकिशन फौजी पर मामला दर्ज न करने के विरोध में इनेलो 29 जनवरी को जिलास्तरीय प्रदर्शन करेगी। जींद जिले में होने वाले प्रदर्शन का नेतृत्व कलायत विधायक रामपाल माजरा करेंगे। इनेलो जिला प्रवक्ता देवेंद्र अत्री और युवा प्रदेश प्रवक्ता जसमेर रजाना ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि 29 को होने वाले प्रदर्शन में कार्यकर्ता जहां भ्रष्टाचार के आरोपी सीपीएस रामकिशन फौजी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग उठाएंगे, वहीं पिछले दिनों जींद में बिजली-पानी की किल्लत को लेकर परेशान लोगों द्वारा लगाए गए जाम में प्रशासन द्वारा जानबूझकर पार्टी कार्यकर्ताओं पर बनाए गए मुक दमों को वापस लेने की मांग को लेकर भी रोष जताया जाएगा। उन्होंने क हा कि 29 जनवरी को पुरानी अनाज मंडी जींद से शुरू होकर प्रदर्शन लघु सचिवालय तक पहुंचेगा।