- Hindi News
- चूरापोस्त तस्कर को ५ साल सजा और जुर्माना भी
चूरापोस्त तस्कर को ५ साल सजा और जुर्माना भी
जींद - नशा तस्करी एक दोषी को अदालत ने पांच साल की कैद और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषी को एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 6 अगस्त 2011 को नरवाना क्षेत्र की गढ़ी थाना पुलिस धमतान-जुलहेड़ा रोड पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार सवार जयसिंह को 40 किलो चूरापोस्त के साथ पकड़ा था। चूरापोस्त को राजस्थान से तस्करी कर लाया गया था और पंजाब ले जाया जा रहा था।