- Hindi News
- कांग्रेस राज में विकास से बौखलाए विपक्षी: जसबीर
कांग्रेस राज में विकास से बौखलाए विपक्षी: जसबीर
जींद - प्रदेश में विकास से जनता खुश है और विपक्षी पार्टियों के लोग बौखलाए हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विकास व रोजगार के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष जसबीर देशवाल ने सोमवार को गांव भागखेड़ा में आयोजित जनसभा में कही। जिलाध्यक्ष ने अपना पूरा दिन गांव वासियों के साथ बिताया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सीएम ने पूरे हरियाणा में ऐतिहासिक फैसले लेकर प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाया है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रणबीर देशवाल, सतपाल शर्मा, हवा सिंह देशवाल, पूर्व सरपंच सतपाल देशवाल, कर्ण सिंह, चांदराम देशवाल, रोहतास देशवाल, रामकेश, शमशेर सिंह, प्रदीप पहलवान, अशोक कुमार युवा नेता, बीर सिंह देशवाल, रघबीर शर्मा, सत्यवान फौजी, व ओम प्रकाश देशवाल भागखेड़ा भी मौजूद रहे।