पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर छोटूराम जयंती का ग्रामीणों को दिया न्योता

सर छोटूराम जयंती का ग्रामीणों को दिया न्योता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना - युवा कांग्रेसी नेता संजीव ढ़ाकल ने बताया कि दीनबंधु सर छोटू राम की जयंती उनकी जन्मभूमि सांपला में 2 फरवरी को मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मौके पर देश से लाखों की संख्या में किसान व युवा भाग लेंगे। उन्होंने जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हथो, सिंसर, सिंगवाल, बिधराना, सिमला, ढाकल, उझाना व बेलरखां गांवों का दौरा कर लोगों को न्योता दिया। उन्होंने बताया कि यह जयंती समारोह किसी राजनीति पर आधारित नहीं होगा। इस दिन किसानों के मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम ने देश के किसानों के लिए जो कार्य किए हैं उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।