बाइक और ५० हजार की नगदी लूटी
नरवाना - मंगलपुर गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपए की नगदी लूट ली। सदर पुलिस को शिकायत में दनौदा कलां निवासी जयबीर उर्फ जग्गा ने बताया कि वह रविवार को मंगलपुर गांव से अपने घर वापस आ रहा था तो रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। बाइक और बैग में रखी नगदी छीन ली।