पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रिपल जंप में अजमेर ढुल रहे अव्वल

ट्रिपल जंप में अजमेर ढुल रहे अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना - 23वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नरवाना के 35-80 आयु वर्ग के 6 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में 24-25 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसमें अजमेर ढुल ने अपने आयु वर्ग में ट्रिपल जंप में प्रथम, डिस्कस थ्रो व हाई जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 60 वर्षीय पिरथी सिंह चौपड़ा ने हेमर थ्रो में प्रथम, रणधीर सिंह ने डिस्कस-थ्रो में द्वितीय, मेवा सिंह ने ट्रिपल जंप में द्वितीय, रोशनलाल ने जेवेलिन-थ्रो में तृतीय व अजादो पीटीआई ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणतंत्र दिवस पर एसडीएम भाल सिंह बिश्रोई ने विजेताओं को सम्मानित किया।