- Hindi News
- कांग्रेस की जय सिरसा लोकसभा यात्रा आज से
कांग्रेस की जय सिरसा लोकसभा यात्रा आज से
नरवाना - वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव कल्याण ने जय सिरसा लोकसभा यात्रा को लेकर सोमवार को दनौदा, बद्धोवाल, सैंथली, जाजनवाला आदि गावों का दौरा किया। इन दौरान कल्याण ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। यात्रा 28 फरवरी को धमतान गांव से शुरू होगी व 11 दिन बाद 7 फरवरी को सिरसा के भगत सिंह चौक पर पूरी होगी। यात्रा का शुभारंभ और अध्यक्षता सिरसा के सांसद अशोक तंवर करेंगे। इस मौके पर उनके साथ प्रधान कृष्ण शर्मा धमतान, एडवोकेट सुलेख रंगा, रामकला नम्बरदार, नफेसिंह जांगड़ा, जयबीर, महबूब खान, राजेन्द्र, नशीब खान, राजेन्द्र , रघबीर फौजी, मास्टर बलवान आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।