पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवानिवृत्त कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन : जींद ! अपनी मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी और अध

सेवानिवृत्त कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन : जींद -!- अपनी मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी मंगलवार को शहर में प्रदर्शन करेंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी एसोसिएशन के जिला...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जींद

अपनी मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी मंगलवार को शहर की सड़कों पर उतरकर गर्जना करेंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी एसोसिएशन के जिला संयोजक किताब सिंह भनवाला ने कहा कि मांगों को लेकर 28 जनवरी को शहर में प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने कहा का सरकार प्रदेश में रह रहे तीन लाख से ज्यादा सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों की जो अनदेखी की जा रही है, उसे कदापि सहन नहीं किया जाएगा। इसलिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता इख्तियार कर लिया है। इस आंदोलन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो 28 जनवरी को किए जाने वाले प्रदर्शन के लिए अधिक से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जोडऩे का काम करेगी।

ये हैं मांगें

एसोसिएशन जिला संयोजक ने कहा कि सरकार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतरिम राहत के रूप में दो हजार रुपए प्रतिमाह देने का काम करना चाहिए। पंजाब की तर्ज पर 65 वर्ष की आयु के बाद 5 प्रतिशत, 70 वर्ष की आयु के बाद 10 प्रतिशत तथा 75 वर्ष की आयु के बाद 15 प्रतिशत वृद्धि की जाए, मेडिकल भत्ता 1500 रुपए और महंगाई भत्ते की किस्त सेवारत कर्मचारियों को साथ ही दी जाए।