- Hindi News
- आंगनवाड़ी सेंटरों पर नहीं मिल रही हैं सुविधाएं
आंगनवाड़ी सेंटरों पर नहीं मिल रही हैं सुविधाएं
भास्कर न्यूज - जींद
आंगनवाड़ी मदर ग्रुप समिति ((संबंधित अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति)) अलेवा ब्लॉक का सोमवार को सम्मेलन हुआ। इसमें महिलाओं की स्थिति, महिला आंदोलन व मदर ग्रुप की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
सम्मेलन में बताया गया कि आंगनवाड़ी में शौचालय और रसोई घर का सर्वे किया गया, जिनमें से ज्यादा आंगनवाड़ी सेंटरों में शौचालय और रसोई घर नहीं पाया गया और न ही पेयजल का कोई प्रबंध था। सम्मेलन में 18 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें फूलपति को प्रधान मनोनीत किया गया। जिला प्रधान नूतन प्रकाश ने कहा कि मदर ग्रुप की महिलाओं के साथ सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। आए दिन महिलाओं को हटाए जाने का दबाव बनाया जाता है।
उन्होंने मांग की कि मदर ग्रुप महिलाओं का मेहनताना बढ़ाया जाए। नियमित रूप से बैंकों से ग्रुप द्वारा मेहनताना निकालने का एकाधिकार सिर्फ ग्रुप का हो उसमें किसी की दखल अंदाजी नहीं की जाए। बच्चों का राशन सही तरीके से बच्चों व गर्भवती महिलाओं को ही दिया जाए। 31 जनवरी को हिसार में होने जा रहे महिला अधिकार सम्मेलन में मुख्य वक्ता वृंदा करात को मदर ग्रुप समिति की तरफ से मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया जाएगा।