- Hindi News
- जींद के युवाओं की सेना में भर्ती 24 और 28 फरवरी को
जींद के युवाओं की सेना में भर्ती 24 और 28 फरवरी को
जींद - सेना भर्ती कार्यालय हिसार द्वारा 21 से 28 फरवरी तक सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद व जींद जिला के युवा भाग ले सकते हैं।
सेना भर्ती निदेशक वाईसी लोहमी ने बताया कि 21 फरवरी को सिरसा, 22 को हिसार, 23 को फतेहाबाद तथा 24 को जींद जिला के युवा भर्ती में भाग ले सकते हैं। इन तिथियों को सोल्जर सामान्य ड्यूटी की भर्ती की जाएगी। 25 फरवरी को सिरसा, 26 फरवरी को हिसार, 27 फरवरी को फतेहाबाद तथा 28 फरवरी को जींद जिला के युवा क्लर्क व अन्य प्रकार के पदों के लिए की जा रही भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। भर्ती में सोल्जर सामान्य ड्यूटी भर्ती में साढ़े 17 से 21 साल तथा अन्य भर्तियों में साढ़े 17 से 23 साल तक के युवा भाग ले सकते हैं।