पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थापना दिवस पर हुआ समारोह

स्थापना दिवस पर हुआ समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - सिटी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को राष्ट्रीय बहुजन हिताय पार्टी का चौथा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष रोहताश कश्यप ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में एक लाख कार्यकर्ता बनाए जा चुके हैं और पार्टी का दिन प्रतिदिन विस्तार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रोहतक में दस फरवरी को आयोजित जनसभा में प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज किसान, मजदूर की कमर तोड़ कर रख दी है। महंगाई को कम करने की बजाए दोगुणा किया जा रहा है। बिजली, पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। हलका सफीदों अध्यक्ष गंगा महंत ने कहा कि पार्टी के बढ़ते ग्राफ को देखकर विपक्षी पार्टियां बौखला गई हैं। पार्टी प्रदेश में दस की दस सीटें जीतकर इतिहास बनाएगी।