- Hindi News
- सत्य का मार्ग अपनाओ, जीत अवश्य मिलेगी : स्वामी ज्ञानानंद
सत्य का मार्ग अपनाओ, जीत अवश्य मिलेगी : स्वामी ज्ञानानंद
भास्कर न्यूज - जींद
महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य को बिना विलंब अच्छाई को धारण करना चाहिए। गीता मनुष्य को यही संदेश देती है। यह बात उन्होंने सेंट मीरा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
इसमें आसपास के जिलों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि सत्य का मार्ग चाहे कितना भी कठिन हो, आखिर कार जीत सत्य की ही होती है।
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
श्रीकृष्ण ने दिया था संदेश
योग योगेश्वर श्रीकृष्ण ने संकीर्णता से ऊपर उठकर अर्जुन के माध्यम से पूरी मानव जाति को गीता का दिव्य संदेश दिया, जिसकी आज के युग में कहीं अधिक जरूरत है। समारोह के मुख्य अतिथि जींद के विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा थे। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एके चावला, श्री कृष्ण सेवा समिति के प्रधान विनोद भारद्वाज, धर्मेंद्र पहलवान, ओपी मित्तल, राधेश्याम चिल्लाना, लीलाधर मित्तल, कुंवर सुरेंद्र सिंह आहुजा, सतीश चंद्र, तीर्थ दास अरोड़ा, डॉ. एचके रंगा, साधुराम बंधु आदि मौजूद थे। इस अवसर पर सेंट मीरा स्कूल के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए जो आकर्षण का केंद्र रहे।
डॉ. आहूजा को बनाया संरक्षक
समारोह के दौरान जींद शाखा का गठन भी किया गया। डॉ. एसके आहूजा को जींद शाखा का संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा हरबंस लाल रल्हन को अध्यक्ष, आरएस सिंधवानी व हरि कृष्ण आहुजा को उपाध्यक्ष, अवधेश आहुजा को महासचिव व हरीश मलिक को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं, दूसरी ओर इस संबंध में स्वामी ने बताया कि हमें जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। इससे बढ़कर और कोई पुण्य कर्म नहीं होता। इस मौके पर अश्वनी सिंगला, सुरेंद्र आहूजा, विनोद मित्तल, विपिन आहूजा, रामप्रकाश चुघ, गौरव कपूर, हरीश मलिक, जितेंद्र शर्मा, देशराज चुघ आदि मौजूद थे।