योग से असाध्य रोगों का इलाज भी संभव
भासकर न्यूज - जींद
भारतीय योग संस्थान इकाई जिला जींद ने बसंतोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया। अर्बन एस्टेट में स्थित जाट धर्मशाला व बनखंड महादेव मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बनखंड महादेव में आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि महेश सिंगला थे, जबकि जाट धर्मशाला में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि रामधारी गर्ग थे।
नियमों पर चर्चा की
प्रांतीय मंत्री होशियार सिंह आर्य ने यम व नियम पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि योग से असाध्य बीमारियों का भी इलाज संभव है। जो व्यक्ति नित प्रति योग एवं प्राणायाम करता है उससे बीमारियां दूर रहती हैं। जिला प्रधान धर्मबीर दलाल ने भोजन पर चर्चा की। शिक्षकों ने आसन, प्राणायाम व ध्यान के लाभ व बीमारियों को दूर करने के
तरीके बताए।
कार्यक्रम में होशियार सिंह आर्य, धर्मबीर दलाल, सतबीर रेढू, रोशन लाल, रामदिया मान, शमशेर, संतोष, यशवीर, नफे सिंह, राजबीर, रामनिवास, रमेश बंसल, वीरेंद्र, मेहर सिंह, हरदयाल, राज कुमार, सतबीर रेढू आदि मौजूद थे।