- Hindi News
- तीन फरवरी को सिविल सर्जन कार्यालय घेरेंगे स्वास्थ्यकर्मी
तीन फरवरी को सिविल सर्जन कार्यालय घेरेंगे स्वास्थ्यकर्मी
भास्कर न्यूज - जींद
सरकार की वादाखिलाफी के विरोध स्वरूप जिले के स्वास्थ्य कर्मी आगामी ३ फरवरी को सिविल सर्जन कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन करके सरकार को ज्ञापन भेजेंगे।
सरकार व एसोसिएशन के बीच हुए समझौते पर अमल करने में की जा रही देरी के विरोध स्वरूप प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी 15 दिसंबर से स्वास्थ्य मंत्री के नारनौल आवास के सम्मुख अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। पिछले 43 दिनों अनशन पर बैठे होने के बावजूद मांगों पर अमल करने की अधिसूचना जारी नहीं करने के विरोध स्वरूप एसोसिएशन ने अब आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के जिला सचिव दिनेश ढिल्लो, उपप्रधान इंदु शर्मा व वित्त सचिव सुमित्रा देवी ने बताया कि एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर तीन फरवरी को सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मुख रोष प्रदर्शन करके सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा और ज्ञापन की प्रतियां जिला के सभी विधायकों को भी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि यदि फिर भी सरकार द्वारा मांगों पर अमल नही किया गया तो 16 फरवरी को मुख्यमंत्री के गृह नगर रोहतक में राज्य स्तरीय रोष रैली करके मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।