पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्याध्यापकों को मिलेगी डीडी पावर : दलबीर

मुख्याध्यापकों को मिलेगी डीडी पावर : दलबीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद
हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की बैठक में जिला प्रधान दलबीर अल्याहण व जिला महासचिव रोशनलाल जेस्ट ने कहा कि मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों को डीडी पावर जनवरी माह में जारी कर दी जाएगी। इसके लिए संघ की राज्य कार्यकारिणी निदेशक मौलिक शिक्षा से मिल चुकी है और निदेशक ने डीडी पावर के लिए आश्वासन दिया था, इसके लिए मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों को एससीईआरटी गुडग़ांव द्वारा डाइट ईक्कस में इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है।
जेस्ट ने कहा कि अभी तक उचाना ब्लॉक में मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों को सात दिवसीय ट्रेनिंग दी जा चुकी है तथा 28 जनवरी से नरवाना ब्लाक के मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस अवसर पर सतीश काजल, सतबीर सिंह रंगा, केवल इंदौरा, गुरदेव सिंह, धर्मवीर सिंह, शीशपाल सिंह, रामफल टंडन, शमशेर सिंह व सत्यवान सिंह आदि मौजूद रहे।