पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 528 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

528 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - भारत विकास परिषद भूतेश्वर शाखा द्वारा डॉ. मीनाक्षी जैन अस्पताल में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा 528 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
चिकित्सकों की टीम में डॉ. मनूप मित्तल, डॉ. राकेश जैन, डॉ. मीनाक्षी जैन व डॉ. अनिल जैन की टीम ने मरीजों की जांच की। बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहीं मोतीलाल स्कूल की डायरेक्टर मीनाक्षी सिंगला ने कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष एडवोकेट रजनीश गर्ग, रमन तायल, सुरेश गोयल, प्रो. ओपी गुप्ता, रमेश सिंगला, सुशील गुप्ता, डॉ. विनोद अग्रवाल, हरिचंद सिंगला, विनोद गोयल, परमजीत सेठी, अनुपम भाटिया, श्यामलाल कौशिक, डॉ. रजनीश बहल, डॉ. प्रमोद बंसल व डॉ. सुरेश जैन रहे।