हृदय गति रुकने से नपा चेयरपर्सन का निधन
जुलाना - नगरपालिका चेयरपर्सन नीका देवी का गत रात्री हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व चेयरपर्सन बनी नीका देवी ने रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर दूसरी बार नपा कार्यालय में तिरंगा फहराया था।
रात के समय अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई तो परिजन आनन-फानन में नीका देवी को पीजीआई एमएस रोहतक ले गए, जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसमें पूर्व मंत्री सत्यनाराण लाठर, आईजी शेर सिंह, नपा पार्षदों, पूर्व पार्षदों, कार्यालय स्टाफ, सामाजिक संगठनों व ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।