- Hindi News
- मशाल जुलूस निकाल मांगी आरक्षण बहाली फोटो 34एससी ए वर्ग के लोगों ने जताया रोषजींद में धरना दे रहे ए
मशाल जुलूस निकाल मांगी आरक्षण बहाली - फोटो 34एससी ए वर्ग के लोगों ने जताया रोषजींद में धरना दे रहे एससी ए वर्ग के लोगों ने जताया सरकार के खिलाफ रोष
भास्कर न्यूज - जींद
लघु सचिवालय के बाहर आरक्षण बहाली की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से धरना दे रहे अनुसूचित जाति ए महापंचायत ने सोमवार देर शाम मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस फव्वारा चौक स्थित काली माता मंदिर से शुरू हुआ।
जुलूस की शुरुआत करते हुए महापंचायत नेता देवीदास वाल्मीकि ने कहा कि हरियाणा राज्य की अनुसूचित जाति ए वर्ग से स बंधित जातियों के ज्यादातर लोग सफाई कर्मी के रूप में कार्य करते हैं। ऐस कार्यों में संलग्न होने के कारण से बंधित जातियों का जीवन स्तर निम्र स्तर का है। इससे उनमें आत्महीनता की भावना पनपने लगती है।
महापंचायत सदस्य दुग्गल ने कहा कि सामाजिक, आॢथक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक रूप से पिछड़ जाने के कारण उनके संवैधानिक आरक्षण का प्रावधान किया गया था लेकिन दुर्भाग्यवश वोट की गंदी राजनीति के कारण अनुसूचित जाति वर्ग ए को आरक्षण के लाभ से वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग बी में शामिल एक विशेष जाति को अकेले पूरे आरक्षण का लाभ मिलता रहा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति में जनसंख्या के अनुसार वर्ग बी मात्र 30 प्रतिशत है, जबकि वर्ग ए 70 प्रतिशत है।
वहीं नौकरियों के मामले में प्रथम श्रेणी में वर्ग बी से 95 प्रतिशत लोग हैं, जबकि वर्ग ए में महज 5 प्रतिशत लोग हैं। द्वितीय श्रेणी में वर्ग बी से 92 और वर्ग ए से 8 प्रतिशत तथा तृतीय श्रेणी में वर्ग बी के 88 प्रतिशत और वर्ग ए से 12 प्रतिशत लोग शामिल हैं।