पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३१ को सांसद हुड्डा शुरू करेंगे कई परियोजनाएं

३१ को सांसद हुड्डा शुरू करेंगे कई परियोजनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जुलाना
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा का हलके का ३१ जनवरी को होने वाला एक दिवसीय दौरा हलके के लिए कई विकास परियोजनाओं की सौगातें लेकर आ रहा है। हुड्डा के दौरे को लेकर लोगों को विकास की कई नई परियोजनाओं के शुभारंभ होने की आशा है। सांसद हुड्डा इस दौरान हलके में करोड़ों से बन कर तैयार होने वाली कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे।
पूर्व विधायक आईजी शेर सिंह का कहना है कि जब भी हलके में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दौरा किया है, हलके में विकास की नई परियोजनाओं की शुरूआत हुई है।
ञ्चसांसद दीपेंद्र हुड्डा ३१ जनवरी को कस्बे के गोहाना रोड पर नए आईटीआई भवन के नींव की पत्थर रखेंगे। इस पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की राशि सरकार द्वारा खर्च
की जाएगी।
ञ्चजैजैवंती गांव में चार एकड़ में बनने वाले खेल स्टेडियम की भी आधारशिला सांसद हुड्डा द्वारा
रखी जाएगी।
ञ्चकरोड़ों की लागत से कस्बे में बनकर तैयार हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण होगा।
ञ्चदेशखेड़ा से बड़छप्पर तक की नई सड़क की भी नींव रखी जाएगी।
ञ्चसांसद देशखेड़ा से बड़छप्पर तक करीब डेढ़ करोड़ से बनाई जाने वाली नई सड़क निर्माण का भी शिलान्यास पत्थर भी रखेंगे। करीब छह किलोमीटर लंबी इस सड़क के बनने से देशखेड़ा, मालवी, बड़छप्पर समेत कई गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। इस सड़क का निर्माण कार्य मार्केटिंग बोर्ड कराएगा।



दीपेंद्र हुड्डा जुलाना सहित कई गांवों में करेंगे दौरा