पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारों के प्रति सचेत रहें महिलाएं : सारिका

अधिकारों के प्रति सचेत रहें महिलाएं : सारिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना - राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिला अधिकार को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एडवोकेट सारिका गांधी ने छात्राओं को महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता कॉलेज महिला सेल की प्राध्यापिका बिंदू ने की। एडवोकेट सारिका गांधी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के इस युग में सभी लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना चाहिए। सारिका ने छात्राओं को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडऩ आदि कानूनी जानकारी देने के साथ महिलाओं के लिए शुरू हुए हेल्प लाइन नंबर और वेबसाइट के बारे में भी बताया, जिन पर वे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने महिला श्रम कानून, हिंदू विवाह कानून, संपति का अधिकार, इंदिरा विवाह योजना आदि की भी जानकारी दी।इस अवसर पर रमेश दलाल, डॉ. नीरू, उर्मिला, डॉ. सुमिता आसरी, डॉ. मोनिका डॉ. प्रतिभा, डॉ. संगीता, पूनम गिल, मनीषा व अन्य मौजूद रहीं।