- Hindi News
- सीडब्ल्यूएसएन बच्चों को स्कूलों में दिया जा सकता है दाखिला : बजरंग
सीडब्ल्यूएसएन बच्चों को स्कूलों में दिया जा सकता है दाखिला : बजरंग
भास्कर न्यूज - जींद
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किनाना में मंगलवार को एसएमसी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र श्योराण ने किया। इस मौके पर प्राचार्य सुरेंद्र ढांडा ने शिक्षा व शिक्षा सुधार में अभिभावकों के योगदान पर
विचार रखे।
मास्टर ट्रेनर संजय कुमार एवं मनबीर सिंह ने सरकारी योजनाओं, अभिभावक व मुख्याध्यापक समन्वय, शिक्षा अधिकार विषयों पर अपनी बात रखी। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अनूपगढ़ स्कूल के मुख्याध्यापक बजरंग लाल ने विद्यालय प्रबंधन समिति के महत्व एवं योगदान पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि अब ((चिलड्रन विद स्पेशल नीडस)) सीडब्ल्यूएसएन बच्चों को भी समावेशी शिक्षा के अंतर्गत सभी स्कूलों में प्रवेश दिया जा सकता है।
शिविर में ८० सदस्यों ने लिया भाग
इस मौके पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बराड़ के मुख्याध्यापक सतीश गुप्ता, राजकीय उच्च विद्यालय बुआना के मुख्याध्यापक देवेंद्र मोर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुआना की प्रिंसिपल पुष्पा देवी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय की मुख्य शिक्षिका मुन्नी देवी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किनाना के प्रवक्ता सुरेंद्र, मुख्य शिक्षिका मीना कुमारी, किनाना की मुख्य शिक्षिका ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में 80 सदस्यों ने भाग लिया।
किनाना के सरकारी स्कूल में एसएमसी प्रशिक्षण शिविर