भाजपा का एक वोट-एक नोट अभियान शुरू
जींद - भाजपा के दिग्गज नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय से एक वोट, एक नोट का अभियान शुरू किया गया।
जिला प्रधान डॉ. ओमप्रकाश पहल व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. शकुंतला राज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आम जनता से एक वोट, एक नोट की अपील की और नरेंद्र मोदी फंड के लिए चंदा इकट्ठा किया। चंदा देने के लिए आम जनता के अलावा रिक्शा वाले, रेहड़ी वालों की भीड़ उमड़ी।
जिला प्रधान ने कहा कि कार्यक्रम की तरह ही मोदी टी स्टाल के कार्यक्रम पूरे जिले में किए जाएंगे, जिसके कारण मोदी की लोकप्रियता और बढ़ेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. शकुंतला राज ने बताया कि इस मुहिम का उद्देश्य मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चंदा इकट्ठा करना, जनता को जोडऩा व चुनाव में होने वाले भ्रष्टाचार को कम करना है। इस दौरान संदीप गोसाई, बीरेंद्र ढांडा, कृष्ण अहलावत, जितेंद्र शर्मा, रणधीर सिंह, प्रदीप, विनोद शर्मा आदि थे।