पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश में कांग्रेस ने कराया विकास : तंवर

देश में कांग्रेस ने कराया विकास : तंवर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नरवाना
जय सिरसा लोक सभा यात्रा की शुरुआत गत दिवस धमतान से हो गई। यात्रा के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का काफिला भी साथ रहा। सिरसा यात्रा की शुरूआत सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर ने जय सिरसा यात्रा का जयकारा लगाकर धमतान गांव की अनाज मंडी से की। इस मौके पर अवंकिता तंवर माकन भी मौजूद रहीं।
इस मौके पर सांसद ने बताया कि यात्रा के दौरान नरवाना हलके के 7 गांवों में सांसद जन सभाओं को संबोधित करेंगे। यह यात्रा सिरसा क्षेत्र के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से होती हुई सिरसा के भगत सिंह चौक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र में पिछले 9 वर्षों के दौरान कांग्रेस द्वारा कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा आम जन को बताने के लिए 16 पेज की पुस्तिका तैयार की गई है।




तीसरी बार भी बनेगी कांग्रेस की सरकार

सांसद डॉ. अशोक तंवर ने झंडी दिखाकर किया रवाना

तंवर ने कहा कि कांग्रेस का पिछले 9 वर्षों का कार्यकाल देखा जाए तो पार्टी ने देश के हर क्षेत्र में विकास कराया है। उन्होंने दावा किया कि देश व प्रदेश में कांग्रेस की तीसरी बार भी सरकार बनेगी। इस मौके पर राजेश अम्बरसर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव कल्याण, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामफल लोट, उप प्रधान रमनदीप रसीदां, युवा उपाध्यक्ष गगनदीप सैथलीं, प्रेम लोन, केलो देवी लोन, मण्डी प्रधान शशि कांत शर्मा, नवनीत नैन एडवोकेट, आजाद दनोदा, मुख्तयार बेलरखा, अश्विनी बेलरखा, संजय सरपंच, राममेहर दनौदा, संतोष दनौदा व अन्य मौजूद रहे।