पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने दोनों पक्षों की सलाह से निपटाया

डीसी ने दोनों पक्षों की सलाह से निपटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना - फरैण कलां गांव में नाले विवाद को लेकर डीसी राजीव रतन ने गांव का दौरा किया। डीसी ने मौके पर जाकर गांव के चमार मोहल्ले के चौक पर जाकर निरीक्षण किया और विवाद को लेकर दोनों पक्षों की अपनी राह रखने के लिए कहा।
उन्होंने दोनों पक्षों से सलाह लेने के बाद यह निर्णय लिया कि गांव के अंदर से जो पानी मैन चौक पर आता है, उसे दो भागों में बांटकर चौक की गली से पाइप दबाकर निकाला जाएगा। दोनों पक्षों के लोगों ने इस कार्य में डीसी की बात मानते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा किए गए इस समझौते से उनको कोई परेशानी नहीं हैं। इस मौके पर एसडीएम भाल सिंह बिश्नोई, बीडीपीओ आशा वर्मा, तहसीलदार, पटवारी व सरपंच मौजूद रहे।



हुए कहा कि प्रशासन द्वारा किए गए इस समझौते से उनको कोई परेशानी नहीं हैं। इस मौके पर एसडीएम भाल सिंह बिश्नोई, बीडीपीओ आशा वर्मा, तहसीलदार, पटवारी व सरपंच मौजूद रहे।