पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या स्कूल में खुली लाइब्रेरी

कन्या स्कूल में खुली लाइब्रेरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक डूमरखां में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उचाना के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धर्मबीर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य भीम सिंह ने की।
इसमें स्कूल के पूर्व छात्राओं ने भी भाग लिया। मुख्य अतिथि ने स्कूल में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। छात्राओं ने कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत गीत पेश किया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। अंत में मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।