ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
जींद - रेलवे पुलिस ने गांव बरसोला तथा जुलानी के बीच रेलवे लाइन से क्षत विक्षत शव बरामद किया है। मृतक की जेब से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। सोमवार रात को किसी अज्ञात रेलगाड़ी की चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय युवक की मौत हुई है। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।