क्षेत्र के हकों की लड़ेंगे लड़ाई : सैनी
जींद - हजकां के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास की लड़ाई लड़ेंगे। युवाओं को शिक्षा, रोजगार दिलाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही लड़ाई को आगे ले जाने का काम करेंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का साथ जरूरी है। यह बात उन्होंने बुधवार को सैनी धर्मशाला में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। इस अवसर पर मनीराम, किशोरी लाल, राजेंद्र शर्मा, महाबीर, धर्मपाल, शिवकुमार भारद्वाज, जोगेंद्र कालवा, नवीन गोयल, गौरव रोहिला, जितेंद्र कुंडू, अशोक मलिक मौजूद रहे।