पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्वाइनिंग के लिए लेक्चरर बच्चों सहित दिनभर करती रहीं इंतजार

ज्वाइनिंग के लिए लेक्चरर बच्चों सहित दिनभर करती रहीं इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद
हाल ही में नियुक्त हुए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर ((पीजीटी)) अब जल्द से जल्द ज्वाइनिंग की होड़ में हैं। बुधवार को डीईओ कार्यालय में नवनियुक्त पीजीटी की स्टेशन पर ज्वाइनिंग के लिए भीड़ उमड़ी। दोपहर तक ज्वाइनिंग प्रक्रिया न होने पर यहां पहुंचे पीजीटी ने हंगामा शुरू कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में थे। यहां पहुंचे पीजीटी ने कर्मचारियों पर जान बूझकर लेट लतीफी करने के आरोप लगाए। जींद जिले में 300 से अधिक स्कूल लेक्चरर की ज्वाइनिंग होनी है।
शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों स्कूल लेक्चरर की भर्ती प्रक्रिया कर नियुक्त हुए आवेदकों की सूची जारी की थी। सूची जारी होने के बाद आवेदकों के मेडिकल और कागजातों की चेकिंग हुई। नवनियुक्त पीजीटी द्वारा अपने पसंदीदा स्टेशन भरकर दिए। अब इन्हें संबंधित स्टेशन पर ज्वाइनिंग दी जानी है। ज्वाइनिंग के लिए खूब भागदौड़ चल रही है।
अभी २१८ को दी ज्वाइनिंग
जींद जिले के 218 के करीब उम्मीदवारों को मंगलवार को फाइल तैयार करवा ज्वाइनिंग दी गई। बुधवार को दूसरे जिलों और जींद के बचे हुए उम्मीदवार काफी संख्या में ज्वाइनिंग लेने पहुंचे। इनमें महिलाएं भी थीं। कई तो अपने साथ अपने तीन माह से लेकर तीन साल तक के बच्चों को भी साथ लेकर आईं थीं। बच्चों को गोद में लेकर दिनभर ज्वाइनिंग का इंतजार डीईओ कार्यालय में बैठकर करना पड़ा। बच्चों को बिस्कुट खिलाकर या फिर दूध पिलाकर संभालती रहीं।