पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रज की होली में गोपियों संग झूमे नटखट नंदलाल

ब्रज की होली में गोपियों संग झूमे नटखट नंदलाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद
रंग-बिरंगे परिधानों में राधा-कृष्ण व ग्वाले बन ब्रज की होली व रासलीला का भव्य मंचन करते कलाकार बहुत ही आकर्षित लग रहे थे। मणिपुरी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति ने तो उपस्थित दर्शकों को मणिपुर की संस्कृति से रूबरू कराया।
मौका था बनवासी कल्याण आश्रम जींद द्वारा हिंदू कन्या महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विनोद गुप्ता ने शिरकत की। जबकि डॉ. कंवरसेन गोयल, सतीश जैन, रघबीर भारद्वाज, महावीर कंप्यूटर, ब्राह्मण सभा जींद के प्रधान रामफूल शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीलाधर मित्तल व डॉ. विक्रम गिरि ने की।
मंच पर खूब रंग बरसे
मणिपुर से आए 26 कलाकारों ने अपनी संस्कृति का मंचन किया। श्रीकृष्ण भगवान की रासलीला को आकर्षिक ढंग से पेश कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। ब्रज की होली जब मंच पर खेली गई तो खूब रंग बरसे। लड़के-लड़की कलाकारों ने अपनी भाव भंगिमाओं से रासलीला का जीवंत दृश्य पेश कर सभी दर्शकों का मनमोह लिया। दर्शकों ने भी करतल ध्वनियों से कलाकारों का खूब हौसला आफजाई किया।
प्रांतीय सहसचिव महेश सिंगला व संगठन मंत्री जयभगवान ने बताया कि बनवासी कल्याण आश्रम की ओर से भिवानी व फरीदाबाद में चलाए जा रहे छात्रावासों में पूर्वोत्तर राज्यों से आने वाले छात्रों को नि:शुल्क आवास, शिक्षा, संस्कार उपलब्ध करवाए जाते हैं। सिंगला ने बताया कि हरियाणा प्रांत ने सहयोग की दृष्टि से उड़ीसा को गोद लिया हुआ है। बनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय प्रमुख हनुमान नारायण ने बताया कि देश में रहने वाले 10 करोड़ वनवासी बंधुओं के सर्वांगीण विकास के लिए 18 हजार सेवा प्रकल्प बनवासी कल्याण आश्रम चला रहा है। समापन अवसर पर संस्था प्रधान ईश्वर दत्त कौशिक ने आए मेहमानों, कलाकारों व हिंदू कॉलेज प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया।