पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीडी कांड के विरोध में इनेलो का प्रदर्शन

सीडी कांड के विरोध में इनेलो का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चसीडी कांड मामले में कार्रवाई न होने पर बिफरे कार्यकर्ता
भास्कर न्यूज - जींद
मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के विरुद्ध भ्रष्टाचार उन्मूलन के तहत केस दर्ज एवं बर्खास्त कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एवं कांग्रेस के विधायकों, नेताओं द्वारा सीडी में सीएलयू के नाम पर करोड़ों रुपए रिश्वत के तौर पर लेने के खिलाफ इनेलो ने बुधवार को जिले भर में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बरवाला ने किया। उनके साथ शहरी जिलाध्यक्ष भगवान दास, विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा, प्रमेंद्र सिंह ढुल, कलीराम पटवारी व विधायक पिरथी नंबरदार भी मौजूद रहे।
कांग्रेस के विधायकों एवं नेताओं द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और इनेलो कार्यकर्ताओं पर बनाए गए मुकदमों के विरोध में इनेलो जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बुधवार सुबह शहर में पुरानी अनाज मंडी में इकट्ठा हुए। वहां रोष बैठक की गई। बाद में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी से चलकर पालिका बाजार, सिटी थाना, रानी तालाब, गोहाना रोड होते हुए कोर्ट के सामने गोहाना रोड पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं रामकिशन फौजी के पुतले फूंककर विरोध प्रकट किया और लघु सचिवालय पहुंचकर राज्यपाल हरियाणा के नाम ज्ञापन डीसी को सौंपा। प्रदर्शन में इनेलो महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं।
बिजली पानी किल्लत जाम को लेकर बनाएं झूठे मुकदमे : भगवानदास ने कहा की पिछले दिनों जींद में बिजली-पानी की किल्लत को लेकर लोगों द्वारा लगाए गए जाम में प्रशासन ने जानबूझकर इनेलो कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए हैं। मुकदमों को वापस लेने के लिए अधिकारियों की आंखें खोलने का काम किया जाएगा ताकि वे सरकार के इशारों पर चलकर बेकसूर लोगों को फंसाने का काम न करें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रशासन ने जो ज्यादती की है इनेलो उसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामफल कुंडु, सूरजभान काजल एवं युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप गिल, डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, महाबीर गुप्ता, करतार सफर, दयानंद कुंडू, सुमित्रा देवी, भूपेंद्र जुलानी, दलबीर खटकड़, विश्ववीर नंबरदार, देवेंद्र अत्री, अजमेर रेढू, आनंद लाठर, प्रताप लाठर, सुरेंद्र नैन, महेंद्र लोधर, सुनील वशिष्ठ, देशराज माटा, किताब सिंह बनवाला, शमशेर सिंह ढांडा, जसबीर रेढू, बलराज नगूरां, बिजेंद्र, टेकराम, किताब सिंह ढांडा, अनिल लाठर, कुलदीप गिल, मन्नू छाबड़ा, हरीश अरोड़ा, लक्ष्मी नारायण, सतबीर, भूपेंद्र नायक, जसमेर, हर्ष मित्तल, प्रदीप, नंदलाल शर्मा, जगदीप, शकुंतला देवी, सुनीता पांचाल, राजबाला, बिमला बूरा, सरोज सुशीला मलिक, कृष्णा देवी, केलो देवी, कृष्णा बांभू, लक्ष्मी बूरा, सावित्री मडौत्रा, माया देवी, नरेश लाठर, भगवती दहिया, शीला पड़ाना, ओपी पंवार, सुशील टूर्ण, गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।



इनेलो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बरवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश को राम भरोसे छोड़कर लूटपाट मचाने में लगी है। इसका उदाहरण सीएलयू दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपए का रिश्वत लेना है। मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी द्वारा सीएलयू दिलवाने के लिए 5 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने की सीडी इनेलो विधायक दल द्वारा 6 सितंबर 2013 को राज्यपाल को प्रस्तुत की गई थी। साथ ही रामकिशन फौजी को तुरंत बर्खास्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। लोकायुक्त ने सारे मामले की जांच पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट 20 जनवरी 2014 द्वारा रामकिशन फौजी के विरुद्ध भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज करने की सिफारिश की है। मगर नौ दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार ने रामकिशन फौजी के विरुद्ध कोई केस दर्ज नहीं कराया है।



लोकायुक्त की सिफारिश के बाद भी मामला दर्ज नहीं