पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो भाइयों पर धमकी देने का मामला दर्ज

दो भाइयों पर धमकी देने का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - ईंटलकलां गांव में घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव ईंटल कलां निवासी संतोष ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव के ही संजय व सुनील से रंजिश है। गत दिवस वह घर में अकेली थी। दोनों आरोपी उसके घर में घुस आए और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने संतोष की शिकायत पर संजय व सुनील के खिलाफ घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।