पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अदालत परिसर से चोरों ने मोटरसाइकिल चुराई

अदालत परिसर से चोरों ने मोटरसाइकिल चुराई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - अदालत परिसर से चोरों ने मोटरसाइकिल चुरा लिया। पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। गांव खेड़ाखेड़ी निवासी वजीर सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस वह कार्यवश अदालत परिसर में आया हुआ था। जब वह काम निपटाकर वापस आया तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाशने व पूछताछ करने पर बाइक का सुराग नहीं लगा।