पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर सता रही धुंध, दिनभर छाए रहे बादल

फिर सता रही धुंध, दिनभर छाए रहे बादल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - दो दिन निकली धूप के बाद अब फिर आसमान में बादल छाए रहे। धुंध ने दस्तक देकर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। धुंध के कारण बुधवार को यातायात प्रभावित रहा।
आसमान में छाए बादलों से फिर ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान बुधवार को 18 डिग्री से लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी बढ़ी है। सुबह नमी 100 प्रतिशत और शाम को 93 प्रतिशत रही। हवा की स्पीड 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। सुबह हर तरफ धुंध छाई थी। इससे दिनभर धूप पूरी तरह नहीं निकल पाई। धुंध और ठंड से गेहूं की फसल को फायदा होगा। ((संबंधित खबर पेज-१६ पर))