पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक की डिग्गी से ढाई लाख गायब

बाइक की डिग्गी से ढाई लाख गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - कंडेला गांव स्थित एक बैंक में रुपए जमा कराने जा रहे व्यक्ति की बाइक की डिग्गी में रखी ढाई लाख रुपए की नगदी रास्ते में ही गिर गई। पीडि़त ने रास्ते में राशि को बहुत ढूंढा, लेकिन रुपए नहीं मिले। मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
रूपगढ़ निवासी बसेराम ने बताया कि वह घर से दोपहर को ढाई लाख रुपए लेकर कंडेला स्थित बैंक में जमा कराने के लिए बाइक से निकला था। नोटों के पांच पैकेटों को उसने चादर में लपेटकर बाइक की डिग्गी में रखा हुआ था। रास्ते में बाईपास से निकलते ही जब उसने बाइक को रोककर देखा तो उसमें नगदी व चादर नहीं थीं।