पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने प्रदेश को नई परियोजनाएं दी : तंवर

कांग्रेस ने प्रदेश को नई परियोजनाएं दी : तंवर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना - अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव एवं कांग्रेस सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस ही आम आदमी को उसका हक देने की बात करती है। सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा, सर्व शिक्षा अभियान, खाद्य सुरक्षा विधेयक, गरीबों को सौ-सौ गज के प्लॉट आदि नीतियां कांग्रेस की जनहितैषी सोच का परिणाम है। उन्होंने यह बात जय सिरसा लोकसभा यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को नरवाना कस्बे में रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने शहर के मेन बाजार में रोड शो के अलावा धरौदी, बेलरखां, खरल, उझाना, नेपेवाला, कोयल, बरटा, धनौरी, दाता सिंह वाला, गढ़ी, पीपलथा, ढाबी टेक सिंह तथा कालवन का दौरा कर कई जनसभाओं को संबोधित किया। इसके अलावा सांसद ने गांव धरौदी में कबड्डी टूर्नामेंट का भी उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि कांग्रेस राज में हरियाणा को शिक्षा, सिंचाई, रेल, बिजली आदि से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिले हैं।
उन्होंने गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि 23,502 करोड़ रुपए की यह परियोजना हरियाणा के इतिहास में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है।
इस मौके पर राजेश अंबरसर, नरेश मित्तल, संजीव कल्याण, रामफल लोट, रमनदीप रसीदां, गगनदीप सैथलीं, प्रेम लोन, केलो देवी लोन, मण्डी प्रधान शशि कांत शर्मा, नवनीत नैन एडवोकेट, अजय नैन धरौदी, मुख्तयार बेलरखा, अश्विनी बेलरखा,संजय सरपंच, राममेहर दनौदा, संतोष दनौदा आदि मौजूद रहे।