पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसे दोगुना करने के चक्कर में गंवाए 4.12 लाख रुपए

पैसे दोगुना करने के चक्कर में गंवाए 4.12 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नरवाना
सदर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व पैसे लेकर भागने का मामला दर्ज किया है।
शेयर मार्केट का काम करने वाले संदीप पुत्र कश्मीर वासी पीटलकलां बहादुरगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पहचान गुलाब नामक एक व्यक्ति से हुई थी, जिसने खुद को पैसे दोगुना का काम करने वाला बताया था। इस पर उसने भी लालच में आकर गुलाब को पहले 70 हजार, फिर मंगलवार को हथो गांव के पास 3.42 लाख रुपए और दे दिए। इस दौरान गुलाब के साथ दीपक, रामकरण व 3-4 अन्य युवक भी थे। गुलाब ने उससे पैसे लेने के बाद कुछ देर वहीं इंतजार करने को कहा। जब काफी देर तक गुलाब व उसके साथी वापस नहीं आए, तो उसने इस बारे में पता किया। उसे पता चला कि सभी पैसे लेने के बाद फरार हो गए हैं। इसके बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी।