पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें नहीं मानी तो मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव : शक्ति

मांगें नहीं मानी तो मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव : शक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नरवाना
सरकार की वादाखिलाफी के विरोध स्वरूप जिला के स्वास्थ्यकर्मी 3 फरवरी को सिविल सर्जन कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन करके सरकार को ज्ञापन भेजेंगे। सरकार व एसोसिएशन के बीच हुए समझौते पर अमल करने में की जा रही देरी के कारण प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी 15 दिसंबर से स्वास्थ्य मंत्री के नारनौल आवास के सामने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं।
जिला प्रधान शक्ति सिंह घणघस ने बुधवार को बताया कि यदि सरकार ने मांगों पर अमल नहीं किया तो 16 फरवरी को मुख्यमंत्री के गृह नगर रोहतक में राज्यस्तरीय रोष रैली करके मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि धरने व प्रदर्शनों के साथ-साथ स्वास्थ्यमंत्री के आवास पर पिछले 43 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन जारी रखने और गांव-गांव जाकर कर्मचारी विरोधी नीतियों का खुलासा करते हुए ग्राम पंचायतों से समर्थन प्रस्ताव लेने का अभियान शुरू करेंगे। इस मौके पर उनके साथ खंड प्रधान बलजीत श्योकंद, अजय कुमार, दीपक कुमार व संगठन सचिव सुनीता भी मौजूद रहीं।