- Hindi News
- अभाविप ने एचटेट परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने का किया विरोध
अभाविप ने एचटेट परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने का किया विरोध
नरवाना - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एचटेट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र दूर-दूर बनाने के विरोध में शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।अभाविप के जिला संयोजक सुशील काब्रच्छा ने कहा कि शिक्षा विभाग ने जान-बूझकर ऐसा किया है। प्रदेश सहमंत्री सुखबीर श्योराण ने कहा कि इस प्रकरण के विरोध में सभी प्रदेश के विद्यार्थियों को सम्मिलित होकर शिक्षा केंद्रों को बदलवाने की मांग करनी चाहिए, ताकि समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा जा सके। इसके विरोध में नरवाना इकाई प्रधान नरेंद्र शर्मा, केएम कॉलेज सचिव मंदीप खरल, दीपू हिसार इकाई, गुरमीत हिसार, सुमित आईटीआई सचिव, विकास, अमित, रामकेश, राकेश, सोमी सिंह बादल व अन्य मौजूद रहे।